निस्तब्ध रात्रि की नीरवता में
फलदायी चुम्बन शृंखलाओ से
होते रहे स्पंदित
एक दूसरे की आंच में धीमे धीमे आग की तरह सुलगते हुए अरमान
मौन
रात्रि के तीसरे पहर का मौन
और ...
उह मौन को चीरती हुई आवाजें
मेरे और तुम्हारे उखरे हुए सांसो की
वेदना कुछ तुम्हे भी
कुछ मुझे भी
और होता है समर
समर आंतरिक भावों का
जिस में हो जाती है मेरी पराजय
आनंद के अतिरेक पर मेरी पराजय
और
उस परजयोपरांत होता है
तुम्हारे बगीचे में मेरे द्वारा
नई फसल के नए बीज का
नवांकुरण
फलदायी चुम्बन शृंखलाओ से
होते रहे स्पंदित
एक दूसरे की आंच में धीमे धीमे आग की तरह सुलगते हुए अरमान
मौन
रात्रि के तीसरे पहर का मौन
और ...
उह मौन को चीरती हुई आवाजें
मेरे और तुम्हारे उखरे हुए सांसो की
वेदना कुछ तुम्हे भी
कुछ मुझे भी
और होता है समर
समर आंतरिक भावों का
जिस में हो जाती है मेरी पराजय
आनंद के अतिरेक पर मेरी पराजय
और
उस परजयोपरांत होता है
तुम्हारे बगीचे में मेरे द्वारा
नई फसल के नए बीज का
नवांकुरण
आहा बीजू भाई, क्या जबरदस्त काव्य प्रस्फुटन हुआ है. अति सुन्दर. ऐसे ही लिखते रहें . शुभकामनायें.
जवाब देंहटाएंऔर कमेंट से वर्ड वेरिफिकेशन हटा लें.