इन खेतों में धान लगे है
खेत जो दोनों ओर बिछे हैं
उस रस्ते पर , रोज जिधर से
बैंक सबेरे जाता हूँ
मेरे गाँव के खेतों में भी
ऐसा ही कुछ धान उगा है
उन खेतों की सौंधी खुशबू
इन खेतों के जैसी ही है
.
वह बूढा जो रोज सवेरे
मेरे ब्रांच के काउंटर पर
बैलेंस पूछने आता है
अपने चेहरे की झुर्रियों से
धंसी धंसी बूढ़ी आँखों से
बिन बोले ही हम सब से जो
सवाल कई कर जाता है
उस बूढ़े की लाचारी भी
मिलती है मेरे गांव के
अपनों से बिछरे बूढ़े से
.
मेरे गांव के मंदिर पर
है इक कुआं ,है इक पोखर
उस कुँए का पानी मीठा
मन की प्यास बुझाता है जो
उतना ही मीठा है पानी
उस रस्ते के हर कुँए का
जिस रस्ते से रोज सबेरे
ड्यूटी करने जाता हूँ मैं
.
पेड़ जो दोनों ओर खरे हैं
बाहों को पूरा फैलाए
मेरे स्वागत में हर सुबह
ताजी ताजी हवा बहाए
जिन पेड़ों के छांह में खेला
जिनके फल को खाकर फैला
उनकी हवा सी ही शीतल है
इन पेड़ों की मस्त हवाएं
.
जब खेत ने अपना महक न बदला
जल ने मत बदली शीतलता
हवाएं भी बिलकुल इक जैसी
बराबर बूढों की आकुलता
फिर क्यों यहाँ के लोगों
को लगता है मेरा हर इक चीज पराया
मेरी सेवा के हर पहलू
क्यों इनके मन में न समाया
क्यों इनके मन में न समाया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें