रविवार, 12 फ़रवरी 2012

प्यार का एन पी ए





वो पिछले अक्टूबर की ,
एक शाम थी , जब
मैंने खोली अपनी दुकान थी
आज नगद कल उधार
इसी फलसफे से शुरू किया
मैंने अपना व्यापार ,
बहुत प्यारी तुम्हारी वो मुस्कान थी
क्योंकि तुम ग्राहक नहीं
मेरे लिए भगवान थी ,
तुम्हारी अदाओं ने किया मेरे मन पर असर
और तुम बन गयी , उधार की कस्टमर
मास नवंबर का था बीत रहा ,
तेरे इश्क में मेरा दिल था रीत रहा किन्तु
तुमने नहीं दिया किसी तरह के इमोशन
का सिग्नल ,
टूट गया मेरे ह्रदय का एक टर्मिनल,
मगर मेरे मन ने दी मुझको एक नई शिक्षा
कर लो बाबू दिसंबर तक प्रतीक्षा
हो जाता था मेरा दिल सन्न
जब रात की घंटी बजती थी टन
मगर नहीं आया तुम्हारा कोई मेसेज ,
जिसके लिए मैंने कभी नहीं छोरा कवरेज
और फिर आ गया नया साल
तेरे जबाब की प्रतीक्षा में हो गया बुरा हाल,
अब बहानो के एसएमएस भी करने लगा था
तुमसे जबाब के लिए मैं मरने लगा था
दिल छुट्टियों में भे लगाते रहा तेरे इश्क के फेरे
कि कहीं कह दो तुम की आप हो मेरे
देखते ही देखते बीत गयी जनवरी
हर तरफ हो रही है मेरी किरकिरी
क्यों दिया मैंने तुम्हे अपना दिल उधार
के एन पी ए हो गया मेरे इश्क का व्यापार !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें